22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूसी हमले के मुद्दे पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक

संयुक्त राष्ट्र, 9 जुलाई। यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूस के हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मंगलवार को एक बैठक करेगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को रूसी हमला हुआ। उसी दिन रूस ने देश के अन्य हिस्सों में 40 मिसाइलें दागी। रूस इस महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है। वह तीन स्थायी सदस्य, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस और अस्थायी सदस्य इक्वाडोर और स्लोवेनिया के अनुरोध पर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करेगा। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों और नागरिक संरचनाओं पर सीधे हमले करना प्रतिबंधित है, और इस तरह का कोई भी हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए”। उन्होंने कहा कि कीव में ओखमतदित राष्ट्रीय बाल विशेष अस्पताल के अलावा, राजधानी में एक अन्य चिकित्सा सुविधा पर भी मिसाइलों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि गुटेरेस का एक प्रतिनिधि सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले में बच्चों के अस्पताल में दो बच्चों और एक डॉक्टर की मौत हो गई। यहां युद्ध के कई पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा था। सोमवार को देश भर में हुए हमलों में कुल मिलाकर लगभग 40 लोग मारे गए। रूस और चीन द्वारा वीटो किए जाने के कारण परिषद यूक्रेन पर कार्रवाई करने में असमर्थ रही है – और इन हमलों पर कार्रवाई करने का कोई भी प्रयास भी विफल हो जाएगा क्योंकि रूस ही इस महीने सुरक्षा परिषद का प्रेसिडेंट है।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading