30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कठुआ में आतंकी हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी

Security tightened in aftermath of Kathua terror attack in J&K

जम्मू, 9 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे। आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके में तुरंत एक बड़ा सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया गया। सीएएसओ में लगे सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाने के लिए सेना के शीर्ष पैरा कमांडो को इलाके में हवाई मार्ग से उतारा गया। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर किसी भी आतंकी हमले को रोकने के लिए रियासी, उधमपुर और रामबन जिलों में राजमार्ग पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमरनाथ यात्रा के 11वें जत्थे ने मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रा की। यह राजमार्ग जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर और रामबन जिलों से होकर गुजरता है। इस आतंकी हमले में घायल हुए पांच जवानों को आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट शहर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading