18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

दिलजीत दोसांझ ने पहाड़ों की सैर करते हुए दिए खुश रहने के टिप्‍स

मुंबई, 9 जुलाई। नवीनतम फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में नजर आने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपना औरा (आभा) साफ रखने के लिए पहाड़ों की सैर करते हुए अपने फैंस के साथ कुछ टिप्‍स शेयर किए। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। क्लिप में वह पहाड़ पर चढ़ते, झरने के सामने पोज देते और नदी का पानी पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसका मनोरंजक वॉयस ओवर सबसे अलग है। क्लिप की शुरुआत दिलजीत के वॉयस ओवर से होती है। रील में दिलजीत यह कहते हुए नजर आते हैं, “आपने कभी महसूस किया है कि दुनिया में काम करते, लोगों से मिलते न चाहते हुए भी बहुत सारे थॉट्स हम अपने साथ ले लेते हैं, जो शायद हमारे नहीं थे, जिनका हमारे जिंदगी में कोई अर्थ नहीं था, और फिर वो हमें परेशान करते है।” उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगर ऐसे विचार किसी को परेशान करते हैं, तो पहाड़ों पर जाना मददगार हो सकता है। रील में उन्‍होंने आगे कहा, ”आपके अंदर का बच्‍चा खो जाए, तो वह पहाड़ों में मिल जाएगा। याद करना वह छोटी-छोटी खुशी, जब चलना सीखा था, पहली बार साइकिल मिली थी, शुक्र है उस परमात्‍मा का, जिसने हमें जीने के लिए यह जर्नी दी।” आगे वह मजाकिया लहजे में कहते हैं, “मेटावर्स के चक्कर में जिसका अनुभव लेने आए थे कहीं वह ही न रह जाए… चिंता न करें अगर पहाड़ दूर पड़ रहे हैं, तो ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ देखकर सारी जिंदगी का मकसद पता चल जाएगा, आंखें खुल जाएंगी। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “अपनी आभा को साफ करने का सरल तरीका।” जगदीप सिद्धू द्वारा निर्देशित ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में नीरू बाजवा भी हैं। यह फिल्म 28 जून को रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading