23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ईडी की 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट के बाद वीरेंद्र सचदेवा बोले, शराब घोटाले में होंगे और भी खुलासे

नई दिल्ली, 9 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी है। 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया है। इससे अब केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। उस चार्जशीट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने हवाला ऑपरेटरों से पैसे लिए हैं। इनके अकाउंट्स में पैसे आए हैं और उनकी चैट्स भी मौजूद हैं। कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है और मुझे लगता है कि शराब घोटाले में और भी तथ्य सामने आएंगे। इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर भी केजरीवाल सरकार को घेरा। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जो दावा करती है कि दिल्ली में हमने सारी व्यवस्था की है और नालों की सफाई भी कर दी है, ये सच दिल्ली की जनता उन्हें दिखा रही है। आज देखिए दिल्ली में क्या हाल है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ आधे घंटे की बारिश में ही दिल्ली डूब जाती है और इनके मंत्रियों को शर्म नहीं आती है, ये लोग झूठ बोलते हैं। देवली, संगम विहार, किशनगंज, आईटीओ, मिंटो रोड समेत नगर निगम का मुख्यालय भी धंसा हुआ है। दिल्ली में सब जगह एक जैसा ही हाल है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को नर्क बनाकर छोड़ दिया है। सिर्फ भ्रष्टाचार करना, लूटना और दिल्ली को राम भरोसे छोड़ देना, यही इनका काम है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने लूटने का काम किया है, अगर सरकार ईमानदारी से काम करती तो आज दिल्ली बारिश में नहीं डूबती।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment