July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद में आत्महत्या के इरादे से शख्स ने तीन बच्चों के साथ कार को झील में गिराया

Hyderabad man drives car with three kids into lake

हैदराबाद, 10 जुलाई । हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपने तीन बच्चों के साथ कार को झील में गिराकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने तुरंत चारों को झील से बाहर निकाला। यह घटना अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत इनामगुड़ा झील की है। हैदराबाद के बीएन रेड्डी नगर में रहने वाले अशोक अपने बेटे और दो बेटियों के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। झील पर पहुंचकर उन्होंने कार को पानी में उतार दिया। जब कार में सवार लोग डूबने लगे तो स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से उन्हें बचा लिया। स्थानीय लोगों ने शुरू में इसे दुर्घटना माना था। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ठेकेदार अशोक बच्चों के साथ आत्महत्या करना चाहता था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण ही अशोक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

 मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सादगी, विज्ञान और सपनों से गढ़ी नए भारत की पहचान

Newsdesk

अब पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगीः राजनाथ सिंह

Newsdesk

वोटर अवेयरनेस के नाम पर जीविका दीदियों का दुरुपयोग, दी जा रही राशन-पेंशन बंद करने की धमकी: प्रशांत किशोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading