30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स 79,900 के नीचे फिसला

मुंबई, 11 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र काफी उठापटक वाला रहा। बाजार के मुख्य सूचकांक करीब सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 27 अंक और निफ्टी 8 अंक की मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 79,897 और 24,315 पर थे। दिन के दौरान लार्ज की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 227 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,148 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 129 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,919 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो मीडिया, पीएसई, कमोडिटी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं, रियल्टी, फार्मा और ऑटो में लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में 16 शेयर तेजी के साथ और 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, नेस्ले, एनटीपीसी और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे। कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सेंसेक्स ने 80,170 के उच्चतम स्तर और 79,464 के न्यूनतम स्तर को छुआ। जानकारों का कहना है कि बाजार एक सीमित दायरे में है और प्रीमियम वैल्यूएशन पर टिकने की कोशिश कर रहा है। एफआईआई खरीदारी और बजट के कारण व्यापक स्तर पर माहौल सकारात्मक बना हुआ है। बाजार का फोकस अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेड द्वारा ब्याज दरों को लेकर लिए जाने वाले फैसले पर है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading