23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हापुड़ में सरकारी राशन की दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रहलाद जोशी, दिया ये आदेश

हापुड़, 11 जुलाई । हापुड़ में गुरुवार की सुबह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई का औचक निरीक्षण किया। उसके अलावा एक सरकारी गल्ले की दुकान पर भी वो निरीक्षण करने पहुंच गए। राशन लेने पहुंची महिलाओं को केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रहलाद जोशी की मौजूदगी में मशीन का सर्वर डाउन रहा। केंद्रीय मंत्री ने फूड जॉइंट सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि सरकारी राशन की दुकान पर सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज हर महीने देते हैं। इसके लिए ठीक तरीके से इसका स्टोरेज व्यवस्था होनी चाहिए। उसके साथ डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी से पहले जो भी देश का कार्यभार संभाला था, उन लोगों ने (गरीबी हटाओ, रोटी कपडा मकान) नारा तो दिया लेकिन कुछ किया नहीं। पीएम मोदी के कार्यकाल में ही संभव हो पाया कि पहली बार इस देश में 5 किलो अनाज हर एक व्यक्ति को मिल रहा है। राशन की दुकानों पर सर्वर डाउन होने पर प्रहलाद जोशी ने कहा, “मेरे साथ फूड जॉइंट सेक्रेटरी मौजूद हैं, उनसे कहा है कि जो भी समस्या है, और जो देरी हो रही है, उस पर तुरंत जांच की जाय। मशीन की तकनीकी क्षमता को कैसे बढ़ाएं और सभी चीजों का रिकॉर्ड हो, इस पर काम किया जाय। इसलिए मैं अचानक निरीक्षण करने आया हूं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment