21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सुपरस्टार सिंगर 3: विक्की कौशल, नेहा कक्कड़ ने ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ पर किया डांस

मुंबई, 12 जुलाई । विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘बैड न्यूज’ का गाना ‘तौबा तौबा’ काफी पसंद किया जा रहा है। पूरी स्टार कास्ट फिल्म प्रमोशन में लगी है। इसी कड़ी में विक्की ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म को प्रमोट करते दिखाई देंगे। वह शो की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ लेटेस्ट ट्रैक ‘तौबा तौबा’ पर डांस करते नजर आएंगे। बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के मेकर्स ने ‘नमस्ते 90’ के नाम से स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया। एपिसोड में, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के 14 साल के शुभ सूत्रधार ने ‘बाहों के दरमियान’ और ‘धीरे धीरे से’ गाने पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी, कि शुभ के लिए सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं। शुभ की तारीफ करते हुए विक्की ने कहा कि वह चाहते हैं कि शुभ उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए प्लेबैक करें। यह शुभ के लिए एक सपना सच होने जैसा पल था। बाद में, विक्की के कहने पर शुभ ने ‘तौबा तौबा’ सॉन्ग गाया, जिस पर विक्की और नेहा दोनों ने डांस किया। ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ सोनी पर प्रसारित होता है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा, तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी लीड रोल में है। यह हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट है, लेकिन बच्चे का बाप कौन है, इसको लेकर कन्फ्यूजन में हैं। जब यह बात वह विक्की कौशल को बताती हैं, तो वह काफी खुश होते है कि वह पापा बनने वाले हैं। इसी बीच विक्की को पता चलता है कि तृप्ति का एमी विर्क के साथ भी रिलेशन है। वह उसके साथ भी कमिटेड थी। विक्की कौशल, अखिल चड्ढा और एमी विर्क, गुरबीर पाजी के रोल में हैं। पिता का पता लगाने के लिए तृप्ति डॉक्टर की सलाह पर दोनों का पैटर्निटी टेस्ट करवाती हैं, तो पता चलता है कि दोनों ही बच्चे के बाप है। यहां से कहानी और दिलचस्प हो जाती हैं। दोनों सलोनी को यह साबित करने में जुट जाते हैं कि वह एक बेस्ट फादर हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की के पास ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ भी है। इस फिल्म में विक्की शिवाजी के बेटे मराठा सम्राट संभाजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। विक्की के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए काफी ऑडिशन दिए थे। उन्होंने पहला ऑडिशन 10 जुलाई 2012 को दिया था और फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में छोटा सा रोल मिला। तीन साल बाद 2015 में उनकी बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘मसान’ रिलीज हुई। इसके बाद विक्की ने ‘संजू’, ‘राजी’, ‘उरी’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘डंकी’, ‘भूत’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading