26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

बदले की भावना पर तापसी ने कहा, ‘सबसे अच्छा बदला, कोई बदला न लेना’

मुंबई, 12 जुलाई । बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू का मानना ​​है कि “सबसे अच्छा बदला ठंडे दिमाग से लिया जाता है”, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके हालिया पोस्ट से पता चलता है कि वह “आंतरिक शांति पाने” के लिए इस पर काम करने के लिए भी तैयार हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज सेक्शन में एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “सबसे अच्छा बदला कोई बदला नहीं लेना है। आगे बढ़ो। खुश रहो। आंतरिक शांति पाओ।” उनके इस कोट ने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। कोट के ठीक नीचे, उन्होंने लिखा: “हम्म्म्म्म…… इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हो जाना चाहिए।” 36 वर्षीय स्टार सोशल मीडिया पर अक्‍सर कुछ ने कुछ पोस्‍ट करती रहती है। हाल ही में उन्‍होंने साड़ी पहने अपनी कई तस्‍वीरें शेयर की थीं। हाल ही में 7 जुलाई को तापसी ने एक सफेद साड़ी में पोज देते हुए अपने भीतर के कवि को जगाया था। वहीं फिल्‍मी पर्दे की बात करें तो तापसी रोमांटिक थ्रिलर ‘हसीन दिलरुबा’ की दूसरी किस्त ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगी। फिल्म में सनी कौशल और विक्रांत मैसी भी हैं, जिसका फर्स्‍ट पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था। विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित, ‘हसीन दिलरुबा’ एक युवा विवाहित महिला की कहानी है, जो थ्रिलर किताबों की शौकीन है और पुलिस को उस पर पति की हत्या का शक है। इसके अलावा, तापसी के पास दो अन्य प्रोजेक्ट भी हैं। उनके पास प्रतीक गांधी के साथ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ है। साथ ही वह अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान और एमी विर्क के साथ ‘खेल खेल में’ नजर आएंगी। ‘खेल खेल में’ का निर्देशन ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्में बनाने वाले मुदस्सर अजीज ने किया है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading