22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बीआरएस के एक और विधायक ने कांग्रेस में शामिल होने का किया फैसला

Yet another BRS MLA decides to join Congress

 हैदराबाद, 12 जुलाई । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक और विधायक ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। ग्रेटर हैदराबाद के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश गौड़ ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में तिरुमला मंदिर के दर्शन के बाद कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। पिछले साल दिसंबर में राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से वह पाला बदलने वाले आठवें बीआरएस विधायक होंगे। बीआरएस के साथी विधायक अरेकापुडी गांधी के साथ गौड़ ने हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। चूंकि नायडू तेलंगाना में टीडीपी को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं, इसलिए इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे टीडीपी में शामिल होंगे। लेकिन दोनों विधायकों ने ऐसी किसी भी योजना से इनकार किया। गौड़ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रबाबू नायडू उनके राजनीतिक गुरु हैं और उन्हें खुशी है कि नायडू एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले गौड़ ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी। उसके बाद चर्चा थी कि वे कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। लेकिन कुछ कारणों से उनके कांग्रेस में शामिल होने में देरी हुई। गौड़ 2009 में टीडीपी के टिकट पर राजेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। वे 2014 में फिर से निर्वाचित हुए। लेकिन बाद में टीआरएस (अब बीआरएस) में शामिल हो गए। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में वे लगातार चौथी बार बीआरएस के टिकट पर चुने गए। गौड़ के कांग्रेस में शामिल होने से 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के विधायकों की संख्या घटकर 30 रह जाएगी। उधर, कांग्रेस की सीटों की संख्या 73 हो जाएगी।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading