24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में टॉप पर भारतीय बल्लेबाज, जिम्बाब्वे सीरीज में भी कर रहा है कमाल

नई दिल्ली, 13 जुलाई । टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले टी20 विश्व कप की तैयारियां भी शुरू कर दी है, जो साल 2026 में होगा। इसके लिए भारत की युवा टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेला जा रहा है। इस टीम में ऐसा भारतीय बल्लेबाज भी खेल रहा है जो पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में सभी बल्लेबाजों पर भारी रहा है। ये खिलाड़ी हैं भारत के टॉप ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़। गायकवाड़ जिम्बाब्वे सीरीज में चार मैचों की 3 पारियों में 66.50 की औसत से 133 रन बनाकर टॉप पर हैं। गायकवाड़ ने पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 154 के तेज स्ट्राइक रेट के साथ 421 रन बनाए हैं। गायकवाड़ की मौजूदा फॉर्म ने बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 391 रन बनाए हैं, और वे दूसरे नंबर पर हैं। आजम का स्ट्राइक रेट 130 का ही है। भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 378 रन बनाने के साथ तीसरे स्थान पर हैं, रोहित ने ये रन 162 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं, जो इस लिस्ट में मौजूद सभी बल्लेबाजों से ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर ट्रेविस हेड 157 के स्ट्राइक रेट के साथ अंतिम 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 357 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव इस दौरान 149 के स्ट्राइक रेट के साथ 355 रन अपने नाम कर चुके हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर ने इन 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 160 के स्ट्राइक रेट के साथ 348 रन बनाए हैं और वे छठे नंबर पर हैं। इस तरह से गायकवाड़ इस समय प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं। बता दें भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज डेब्यू करने का बढ़िया प्लेटफॉर्म रही है। इस मुकाबले में भी भारत ने तुषार देशपांडे को डेब्यू कराया है, जिन्होंने आवेश खान की जगह ली है। तुषार देशपांडे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़िया तेज गेंदबाजी कर चुके हैं। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading