September 17, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

अमित शाह पहुंचे इंदौर, पितरेश्वर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

इंदौर, 14 जुलाई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। वह हवाई अड्डे से सीधे यहां पितृ पर्वत पहुंचे और पितरेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे।

मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ इंदौर के पितृ पर्वत पर स्थित पितरेश्वर हनुमान मंदिर में संकट मोचन श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पवन पुत्र श्री हनुमान जी की कृपा समस्त देश व प्रदेश वासियों पर बनी रहे, सबका मंगल व कल्याण हो, सबके जीवन में सुख व समृद्धि का वास हो तथा सभी स्वस्थ रहें, प्रभु से यही प्रार्थना है।”

पितृ पर्वत के बाद अमित शाह शहर के रेवती रेंज स्थित पौधरोपण स्थल पर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाये गये। उन्होंने खुद भी एक पौधा लगाया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading