19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री ओली बने नेपाल की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख

काठमांडू, 15 जुलाई । नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को रविवार को नई गठबंधन सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।” राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि ओली और कुछ मंत्री सोमवार सुबह पदभार ग्रहण करेंगे। शुक्रवार को पौडेल ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत रखने वाले राजनीतिक दलों से रविवार तक नया गठबंधन बनाने का आह्वान किया। इसके कुछ ही घंटों बाद ओली ने मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल शुक्रवार को निचले सदन में विश्वास मत हार गए थे। सीपीएन-यूएमएल ने तीन जुलाई को नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करके दहल की गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading