November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मना रहे विपक्ष को मुख्तार अब्बास नकवी ने दिखाया आईना

Mukhtar Abbas Naqvi

नई दिल्ली, 15 जुलाई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने हाल ही में संपन्न उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक को मिली जीत से लेकर मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताने वाले इंडियन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के रवैये को लेकर भी बात की। उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक को अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में मिली जीत के सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “कांग्रेस की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि जब थोक में हार होती है, तो ये रूलाई करेंगे, जब फुटकर में जीत होती है, तो धुलाई करने लगेंगे। तो थोक में हार पर रुलाई और फुटकर में जीत पर धुलाई करने का अब कांग्रेस का रवैया बन चुका है। मैं समझता हूं कि इस पार्टी को अब ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस को जब किसी चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है, तो वो ईवीएम और चुनाव आयोग पर इसका ठीकरा फोड़कर रुलाई करने लगेगी, लेकिन अगर फुटकर में कहीं कोई जीत मिल जाए, तो दूसरे राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेने में मशगूल हो जाएगी।“ बता दें कि 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत ने कांग्रेस को उत्साहित कर दिया है। उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक को मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी के भय और भ्रम का जाल टूट रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा था। इसके साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मैं एक चीज देखता हूं कि कुछ लोग संविधान और शरीया के बीच में टकराव पैदा करने की कोशिश करते हैं। देश संविधान के आधार पर चलता है, ना कि शरीया के आधार पर।” मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं को गुजारा भत्ता दिए जाने के फैसले की आलोचना की है। वहीं, बीजेपी नेता ने अमेठी से सामने आए विवादित वीडियो पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “इस तरह के लोग मानसिक रूप से रोगी हैं। अगर इस तरह की बातें वो करते हैं, तो यकीन मानिए वो ऐसा कर इमाम हुसैन की शहादत का मजाक बनाते हैं।“ दरअसल, अमेठी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है’, जैसे नारे लगा रहे थे। वहीं, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद कार्रवाई तेज कर दी है।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment