17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री ओली को दी बधाई, कहा- मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली, 15 जुलाई। केपी शर्मा ओली ने सोमवार को चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेपाल के राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल के संबंधों को और भी मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई। हम दोनों देशों के बीच मित्रता के गहरे बंधन को मजबूत करने और हमारी जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।” इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केपी शर्मा ओली को बधाई दी थी।। उन्होंने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम केपी शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हैं। करीबी पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल मित्रता और साझेदारी के अनूठे संबंध साझा करते हैं, जो लोगों के बीच गहरे संबंधों और संस्कृति की विशेषता है। हर एक भारतीय उज्जवल भविष्य के लिए आपसी सहयोग के बंधन को और मजबूत करने की उम्मीद करता है।” बता दें कि नेपाल में सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। केपी शर्मा ओली ने सोमवार को चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें रविवार को नई गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले केपी शर्मा ओली साल 2015 से 2016 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। इसके बाद वह 2018 से 2021 तक और फिर 13 मई 2021 से 13 जुलाई 2021 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading