18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज डेट आई सामने, दिखेगी प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहलाने वाली कहानी

 मुंबई, 15 जुलाई । तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर ‘हसीन दिलरुबा’ के दूसरे पार्ट ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसमें एक बार फिर से तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में दर्शक एक बार फिर प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहला देने वाली कहानी से रूबरू होंगे। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है। पहले पार्ट का निर्देशन ‘हंसी तो फंसी’ फेम विनील मैथ्यू ने किया था। जबकि दूसरे पार्ट का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। फिल्म में तापसी ने रानी और विक्रम ने ऋषभ का किरदार निभाया है। दोनों की प्रेम कहानी एक बार फिर से दर्शकों को डराने और मनोरंजन करने को तैयार है। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में सनी कौशल और जिमी शेरगिल भी हैं। इस फिल्म की कहानी वहीं शुरू होती है जहां से ‘हसीन दिलरुबा’ खत्म हुई थी, जिसमें रानी और ऋषभ आगरा में नए सिरे से शुरुआत करते हैं। फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कनिका ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा किया गया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading