19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘Bigg Boss OTT 3’: कृतिका मलिक ने नॉमिनेशन पर नेजी को कहा ‘बेवकूफ’

मुंबई, 15 जुलाई । बिग बॉस ओटीटी 3 में रैपर नेजी ने हाउसमेट कृतिका मलिक को अनएक्सपेक्टेड नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट किया, इसके बाद कृतिका नेजी पर अपनी भड़ास निकालती नजर आईं। यह सब शो के आगामी एपिसोड में नजर आएगा। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में कैप्शन दिया गया है, “अनएक्सपेक्टेड नामांकन? नेजी ने क्यों किया कृतिका को नॉमिनेट?” प्रोमो की शुरुआत में कृतिका रैपर नेजी को बेवकूफ कहती नजर आती हैं। कृतिका ने कहा, “11 लोगों के बीच में जो सबसे बेवकूफ आदमी है, वो यह (नेजी) है उन्होंने कहा: “थोड़ी देर में कहेंगे, सॉरी कृतिका जी मुझे उस समय जो लगा मैंने कर दिया।” इस पर नेजी ने कहा कि वह सोच रहे थे कि उन्हें वही करना चाहिए जो वह काफी समय से करना चाहते थे। कृतिका ने कहा, “यहां मैं नेजी भाई का इतना ध्यान रखती हूं, यहां किसी लड़के का नहीं रखा।” कृतिका ने आगे कहा कि आज के बाद बोलना मत की कॉफी या चाय दे दो। इस पर नेजी कहते नजर आते है कि आपने इस वजह से कनेक्शन बनाया था? इस बीच कृतिका के पति अरमान मलिक इस लड़ाई में कूद पड़ते हैं। अरमान ने कहा कि पूरा घर जानता है कि कितना काम करने वाला है तू, अपने में बदलाव ला, तू किसी के लिए कुछ नहीं करता। अपनी दोस्त सना मकबूल से बात करते हुए नेजी ने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहते हैं। नेजी ने कहा, “कुछ अनप्रिडिक्टेबल करना था मुझे। मजा आना चाहिए… गेम होना चाहिए, यहां चाय पीने नहीं आए हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading