19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

अमरोहा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से गैंगस्टर हुआ घायल

अमरोहा, 16 जुलाई । उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर बदमाश मनोज सैनी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मनोज सैनी के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल, पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें बदमाश मनोज के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। हसनपुर कोतवाली सर्कल के पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देख उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया, तभी उसने रामपुर भुड गांव के पास पहुंचकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। कई राउंड की फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में गोली लग गई। दीप कुमार पंत ने कहा, “बदमाश के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे, जो पुलिस की गोलीबारी के बीच फरार हो गए। मनोज के खिलाफ कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह हसनपुर कोतवाली से वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से एक चोरी का फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साथ ही तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।” फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस बदमाश के फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading