25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

लोकपर्व हरेला पर ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

लोकपर्व हरेला पर 'शहीदों के नाम पौधरोपण' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखंड में मंगलवार को लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर कोई प्रकृति की पूजा कर एक पौधा रोप रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोकपर्व हरेला पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी हरेला पर्व के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को नमन किया। उन्होंने ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सदैव प्रकृति पूजन की रही है। हरेला पर्व हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत अब तक करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह अभियान प्रकृति के साथ ही मां के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि आप लोग भी अपने घरों, खाली जमीन एवं खेतों में अवश्य पौधा रोपित करें और पर्यावरण संरक्षण के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अन्य ख़बरें

डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा

Newsdesk

TET-2024 की पात्रता शर्त पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और कर्मचारी चयन आयोग से मांगा जवाब

Newsdesk

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading