23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तर पश्चिम रेलवे ने कचरे के निस्तारण के लिए शुरू किया अभियान

जयपुर, 17 जुलाई । भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में सफाई-व्यवस्था को लेकर रेलवे की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ जाती है, जिसे लेकर रेलवे द्वारा अभियान भी चलाया जाता है। इस बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने आठ रेलवे स्टेशनों को कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण के लिए चुना है। इस बात की जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है। उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ सुविधा देना उत्तर पश्चिम रेलवे की जिम्मेदारी है। इसलिए भारतीय रेलवे सभी ट्रेनों में स्वच्छता और साफ सफाई के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “रेलवे सभी यात्रियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। कभी-कभी यह देखने को मिलता है कि यात्रियों द्वारा चलती हुई ट्रेन से कचरे को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जाता है, जिससे गंदगी फैलती है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी एक गंभीर खतरा है। इन्हीं बातों के मद्देनजर उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पैंट्री कार से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए आठ स्टेशनों को चुना है।” मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने कहा, “जिन स्टेशनों को चयन किया गया है, उनमें रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, आबू रोड, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों के कचरे को सुपुर्द किया जाता है। इसके बाद उस कचरे को डंप यार्ड में भेज दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि रेलवे का पूरा प्रयास रहता है कि ट्रेनों के कचरे का स्वच्छ तरीके से निस्तारण किया जाए। इसको लेकर हमारी ओर से लगातार निरीक्षण भी किया जाता है। हमारी यात्रियों से भी अपील है कि वह अपने कचरे को ट्रेन में मौजूद कूड़ेदान या फिर प्लेटफॉर्म पर मौजूद कूड़ेदान में ही फेंके, जिससे स्वच्छता बनी रहे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment