26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

MP News – मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने शिव प्रकाश से की मुलाकात

नई दिल्ली, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज, उपलब्धियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिव प्रकाश के बीच हुई बातचीत को लेकर कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने इसे औपचारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि वे इससे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार रात को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading