September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बंगाल स्वास्थ्य विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले की संपत्ति की हुई पहचान

कोलकाता, 17 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग से टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए बुधादित्य चट्टोपाध्याय की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान की है। बता दें कि इसकी गिरफ्तारी 11 जुलाई को की गई थी। सूत्रों ने बताया कि ईडी अधिकारियों को सुराग मिले हैं कि ये संपत्तियां गलत तरीके से कमाए गए धन से खरीदी गई हैं। ईडी अधिकारियों को इस बात के भी सुराग मिले हैं कि आरोपी ने विदेशी पक्षी प्रजातियों के व्यापार में निवेश कर भारी मात्रा में पैसे कमाए हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी के वकील ने इस सप्ताह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत को बुधादित्य चट्टोपाध्याय द्वारा की गई धोखाधड़ी के विवरण से अवगत कराया। ईडी अधिकारियों को दक्षिण कोलकाता के प्रेसीडेंसी सेंट्रल सुधार गृह में बुधादित्य चट्टोपाध्याय से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति भी मिल गई है, जहां वह न्यायिक हिरासत में है। ईडी की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी खुद को हार्वर्ड विश्वविद्यालय का शोध छात्र बताता था। उसने पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग से टेंडर दिलाने के नाम पर व्यक्तियों और फर्मों से करोड़ों रुपये की ठगी की। वह लोगों से पैसे लेने के बाद गायब हो जाता था और लोग उसके पीछे दर-दर भटकते रहते थे। ईडी ने 2022 में दर्ज मामले के आधार पर जांच शुरू की। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, जांच एजेंसी को पता चला कि धोखाधड़ी 2019 से हो रही थी और 11 जुलाई को उसने आखिरकार बुधादित्य चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक की रकम ठगने के अलावा, बुधादित्य चट्टोपाध्याय ने कथित तौर पर बेंगलुरु स्थित एक संगठन से 26 करोड़ रुपये की ठगी भी की। ईडी अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, उसने 2019 से अब तक अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थाओं से 35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading