August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण होगी फिन टेक की भूमिका : दिलीप चिनॉय

नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली में गुरुवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया। भारत को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में फिनटेक कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। भारत वेब 3 एसोसिएशन के चेयरपर्सन दिलीप चिनॉय ने कहा कि पूरे देश में बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर के विस्तार के साथ पिछले कई साल से फिनटेक कंपनियों का भी विकास हुआ है। यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) भी एक तरह की फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) है। फिनटेक कंपनियों में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक ग्रोथ हुआ है। उन्होंने बताया कि फिनटेक कंपनियों के रेगुलेशन को लेकर कुछ चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए ये कंपनियां खुद का नियामक संगठन बनाना चाह रही हैं। बहुत सारी कंपनियां अब फिनटेक में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत वेब3 एसोसिएशन में करीब एक हजार कंपनियां हैं। इनमें से 30 प्रतिशत यानी लगभग 300 फिनटेक में निवेश कर रही हैं। भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में फिनटेक के योगदान के बारे में पूछे जाने पर फिक्की के पूर्व महासचिव ने कहा कि फिनटेक और वेब थ्री इकोसिस्टम देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यदि वेब थ्री को बढ़ावा दिया जाएगा तो यह 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1.1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी बजट में उपभोग और विनिर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। एक तरह से रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस होगा।

अन्य ख़बरें

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हाईकोर्ट की विशेष पीठ हर महीने करेगी सुनवाई

Newsdesk

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading