30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड : मानसून में डेंगू का खतरा, सक्रिय हुआ देहरादून स्वास्थ्य विभाग

देहरादून, 19 जुलाई । मानसून के दौरान डेंगू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही साथ घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कवायद में भी जुटे हैं। सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन ने कहा कि देहरादून में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जलभराव भी हो रहा है। ऐसे में हमने मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिया है। अब तक आशा कार्यकत्रियों ने एक लाख 63 हजार से ज्यादा घरों का निरीक्षण किया, जिसमें अब तक 1,378 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई की शुरुआत में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। पहले सप्ताह में ही राज्य में सामान्य से करीब तीन गुना ज्यादा बारिश हुई। कुमाऊं में सबसे ज्यादा बारिश हुई और एक ही दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश का 34 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इस बरसाती मौसम में अब जहां लोगों को अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मच्छरों से भी चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इससे बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading