22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिकराष्ट्रीय

Microsoft Server down – माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के कारण हैदराबाद एयरपोर्ट पर 23 उड़ानें रद्द

हैदराबाद, 19 जुलाई । माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक खराबी के कारण शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 23 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि आईटी सेवाओं में व्यवधान के कारण विभिन्न एयरलाइनों को 12 टेक ऑफ और 11 लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। दोपहर तक यही स्थिति थी। आईटी सेवाएं अभी तक बहाल नहीं होने के कारण रद्द उड़ानों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। एयरपोर्ट ने यात्रियों को भेजे संदेश में कहा, “हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी साथियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कृपया अपनी उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।” इसके बाद यात्री एयरलाइनों से उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने लगे। जो लोग एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें अपनी उड़ानें रद्द होने की जानकारी दी गई, वे एयरलाइनों से रिफंड के बारे में पूछताछ करते देखे गए।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading