28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

MP News – मध्य प्रदेश में थाने में सुंदरकांड पाठ को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी

सुंदरकांड पाठ के अनुमति देने के मामले में अशोका गार्डन थाना प्रभारी को दिया गया नोटिस : पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा

भोपाल, 19 जुलाई । मध्य प्रदेश में अब सुंदरकांड पर हंगामा मच गया है। थाने में हुए सुंदरकांड को कांग्रेस ने गैरकानूनी बताया है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने थाना प्रभारी को अब कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि थाने में हुए सुंदरकांड के विरोध में संबंधित थाना प्रभारी पर एक्शन लेने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा था। इसे लेकर कमिश्नर ने बताया कि सुंदरकांड पाठ की अनुमति देने पर जांच होगी कि यह अनुमति किस आधार पर दी गई। उन्होंने आगे बताया कि थानों में मंदिर और मजारें हैं, उसमें कई बार इस तरीके के आयोजन होते हैं, इनमें निजी व्यक्तियों को अनुमति नहीं होती है। इसे लेकर थाना प्रभारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। और उनसे पूछा गया कि किस आधार पर अनुमति दी है। बता दें कि शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेताओं ने भोपाल के अशोका गार्डन थाने के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दरअसल, गुरुवार को जब कांग्रेस नेता अशोका गार्डन थाने गए तो वहां सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। कांग्रेस नेताओं ने सरकारी थाने में सुंदरकांड का पाठ होने का विरोध करते हुए इसे गैरकानूनी बताया था।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading