19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

बिग बॉस ओटीटी 3: ‘उसकी वाइल्डनेस निकालते हैं चलो’, व्लॉगिंग टास्क में भिड़े लवकेश व अदनान

मुंबई, 19 जुलाई । ‘बिग बॉस ओटीटी 3′ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले यूट्यूबर अदनान शेख की पहले अरमान मलिक से लड़ाई हुई, फिर साई केतन से और अब लवकेश कटारिया से भिड़ गए हैं। चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया है, इसमें लिखा है, ”लवकेश और अदनान के बीच क्यों हुई टक्कर? क्या होगा इस लड़ाई का अंजाम।” दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क दिया। इस टास्क में सभी घरवालों को व्लॉग बनाना था। लवकेश व्लॉग बनाने के लिए हाथ में मोबाइल लेकर घूमते और अदनान के पास आकर एक शब्द में सभी सदस्यों को डिस्क्राइब करने के लिए कहते हैं। इस दौरान अदनान सेफ गेम खेलने की कोशिश करते हैं, इस पर लवकेश तंज कस देते हैं और दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। ये लड़ाई आगे बढ़ जाती है और दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं। वीडियो की शुरुआत लवकेश के हाथ में फोन लेकर यह कहते हुए होती है कि वह नए वाइल्ड कार्ड अदनान से इंट्रोड्यूस करवाना चाहते हैं और कहते हैं, ”उसकी वाइल्डनेस निकालते हैं चलो।” अदनान रिप्लाई में कहते हैं, ”पता है मेरे को दिखाओगे तभी व्यूज आएंगे तुमको।” लवकेश जवाब देते हुए कहते है कि कुछ लोग इन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकते, फिर अदनान की तरफ कैमरा घुमाते हुए कहते हैं, ”ये रहा वो बंदा।” इससे जुबानी जंग शुरू हो जाती है और दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं। शो के निर्माताओं ने एक और प्रोमो भी शेयर किया है, इसमें विशाल, लवकेश और शिवानी कुमारी दूध की कमी के बारे में बात करते हैं। इसके बाद तीनों रैपर नेजी का मजाक उड़ाते हैं और शो में उनकी नकल करते हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, इनमें विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल और सना सुल्तान शामिल हैं। अरमान मलिक इस पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख पर भी एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। बाद में वीटो पावर टास्क जीतकर रणवीर शौरी ने दीपक चौरसिया को नॉमिनेट किया। यह शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading