23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जालंधर में आर्मी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 जवान घायल

jalandhar punjab, 20 जुलाई। पंजाब के जालंधर में लुधियाना हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। एक निजी कंपनी के ट्रक से आर्मी का वाहन टकरा गया, जिसमें 6 जवान घायल हो गए। घायलों में सभी आर्मी के जवान हैं। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद निजी कंपनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जालंधर के सूची पिंड के पास बने इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे पर एक आर्मी की गाड़ी पीएपी चौक से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। उसी वक्त उसी रास्ते से एक निजी कंपनी का ट्रक भी जा रहा था। हादसा इसी के ट्रक का टायर फटने की वजह से हुआ। टायर फटने की वजह से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर बने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे आर्मी के ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्मी का ट्रक पलट गया। हादसे में आर्मी के 6 जवान घायल हो गये। घायलों को लुधियाना आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी होते ही तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि हादसे के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू नहीं करवाया जा सका है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment