July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मुंबई में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा, एक की मौत और चार घायल

Mumbai News, 20 जुलाई। मुंबई के ग्रांट रोड स्टेशन इलाके में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।इमारत में फंसे बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है जिसे नगर निगम ने 6 महीने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ‘रूबिनिसा मंजिल’ इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का एक हिस्सा ढह गया और दूसरा हिस्सा लटक गया। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे के बाद मलबे से एक शव को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अधिकारी ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुंबई के इस मानसून सीजन में यह इस तरह का पहला हादसा है। पिछले 72 घंटों से मुंबई में भारी बारिश जारी है।

अन्य ख़बरें

‘मुझे आप पर गर्व है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर थरूर ने जेन-जी को दिया खास संदेश

Newsdesk

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

ओडिशा और गुजरात में आईएमडी का रेड अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading