18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अमरोहा में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, जिलाधिकारी ने बताया- कोई जनहानि नहीं

अमरोहा, 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के दोनों ट्रैक बंद हो गए, और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इस घटना पर अमरोहा के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह चहल ने बात की है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मालगाड़ी में कंटेनर थे और शनिवार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट पर यह दुर्घटना हुई। इस दौरान मालगाड़ी के बीच से 5-6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, और कुछ डिब्बे पलट गए हैं। ड्राइवर की तरफ के अगले चार डिब्बे सुरक्षित लाइन पर नहीं है। पूरा पुलिस प्रशासन यहां मौजूद है, रेलवे वाले भी आ रहे हैं। इस घटना के पीछे का कोई कारण अभी नहीं नजर आ रहा है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लाइन के ऊपर डिब्बे बिखरे हुए हैं, लाइन दिखाई नहीं दे रही है। डिब्बों का उतरना जांच का विषय है, फिलहाल यहां के ट्रैक बाधित हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेनों की आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को ऐसी ही घटना हुई थी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ था। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के कुछ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय प्रशासन को प्रभावित यात्रियों की हर संभव मदद का निर्देश दिया था। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। राजधानी लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर दुर्घटनास्थल पर दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने पलटे एसी कोच के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला था। कुछ ही देर में एसडीआरएफ, पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया था।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading