23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

बजट से पहले विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश किए 44,344 करोड़ रुपये

मुंबई, 22 जुलाई । विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में लगातार निवेश कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत से (19 जुलाई तक) करीब 44,344 करोड़ रुपये का निवेश एफपीआई द्वारा इक्विटी और डेब्ट में किया जा चुका है। बाजार के जानकारों का मानना है कि एफपीआई नियमित तौर पर खरीदारी कर रहे हैं और हाल के समय में इस ट्रेंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एफपीआई की ओर से इक्विटी में 30,771 करोड़ रुपये और डेब्ट में 13,573 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, टेलीकॉम और ऑयल एंड गैस शेयरों में की गई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का कहना है कि इस ट्रेंड में एक चौंकाने वाली बात यह है कि फाइनेंसियल सर्विसेज शेयरों में खरीदारी न के बराबर देखने को मिल रही है। इसी कारण से जुलाई में अब तक फाइनेंसियल शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा है। हाल में डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि एफपीआई की खरीदारी जारी रहेगी। एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू और विदेशी निवेशकों की निगाहें 23 जुलाई को आने वाले बजट पर है। अगर इसमें कैपिटल गेन टैक्स को लेकर कुछ राहत दी जाती है तो यह बाजार के लिए काफी अच्छा होगा। वित्त वर्ष 24 में इक्विटी और डेब्ट में कुल 2,82,338 करोड़ रुपये का पूंजी प्रवाह आया है। विदेशी पूंजी प्रवाह में बढ़ोतरी की वजह कैपिटल मार्केट में सकारात्मक माहौल और केंद्र सरकार की ओर से सुधार को आगे बढ़ाने को लेकर दी गई गारंटी है। फिलहाल सभी की निगाहें प्रस्तावित बजट पर है। जहां भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कई नए सुधारों के ऐलान की उम्मीद की जा रही है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading