18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद : रील बनाने के लिए बाइक पर स्टंट करते समय युवक की मौत

Hyderabad: Youth dies while doing bike stunts for Reels

हैदराबाद, 22 जुलाई । इन दिनों युवाओं में रील बनाने का काफी क्रेज है। रील के लिए वे अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद के हयात नगर का है जहां एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के हयात नगर थाने की सीमा के अंतर्गत पेद्दा अम्बेर्पेट के पास नेशनल हाईवे पर अपने दोस्त के साथ बाइक पर स्टंट कर रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। युवक इंस्टाग्राम रील के लिए स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इस बीच, चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को शिवा की मौत हो गई। शिवा बाइक पर पीछे बैठा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रोड पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ है। हैदराबाद और उसके आस-पास की व्यस्त सड़कों पर कई युवा बाइक पर स्टंट करते नजर आते हैं। कुछ लोग रोमांच के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ज़्यादा से ज़्यादा ‘लाइक’ पाने के लिए भी स्टंट करते हैं। हाईटेक सिटी, गाचीबोवली और आईटी कॉरिडोर के अन्य हिस्सों में रात के समय बाइक स्टंट एक आम दृश्य है। युवा शहर के बीचों-बीच हुसैन सागर के आसपास की सड़कों पर बाइक रेसिंग में भी शामिल होते हैं।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading