23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

बजट से पहले शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

मुंबई, 23 जुलाई । भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में बजट पेश किया जाएगा। इस कारण से बाजार में कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सुबह 9:45 बजे, सेंसेक्स 47 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,454 और निफ्टी 21 अंक या 0.09 प्रतिशत के दबाव के साथ 24,487 पर था। बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 73 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,698 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,505 पर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर रुझान मिलाजुला बना हुआ है। 1,048 शेयर हरे निशान में और 1,100 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में है। आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा और मेटल इंडेक्स लाल निशान में हैं। बजट से पहले सोमवार को आर्थिक सर्वे पेश किया गया था, जिसमें चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 6.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी का कहना है कि पिछले दो सत्रों से निफ्टी लाल निशान में बंद हो रहा है। निफ्टी के लिए छोटी अवधि में 24,661 और बाद में 24,801 रुकावट के स्तर के तौर पर कार्य करेंगे। हालांकि, गिरावट की स्थिति में 24,141 एक अहम सपोर्ट होगा।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading