17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

महिला एशिया कप : सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करने उतरेगा भारत

दांबुला, 23 जुलाई । हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2024 के 10वें मैच में नेपाल से भिड़ेगी। दोनों टीमें महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बार आमने-सामने है। इस समय ग्रुप ए की अंक तालिका में भारत शीर्ष पर है जबकि नेपाल दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को एक एकतरफा मैच में 35 गेंद शेष रहते सात विकेट से मात दे दी। वहीं दूसरे मैच में यूएई को 78 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शेफाली वर्मा के लिए अब तक यह टूर्नामेंट शानदार रहा है। दोनों ही मैचों में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। नेपाल के लिए शीर्ष क्रम में समझना खड़का अहम होंगी। उन्होंने इस एशिया कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाए थे। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे वह आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। एशिया कप में भारत का दबदबा रहा है और हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इसे आगे भी कायम रखना चाहेगी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष की तूफानी बल्लेबाजी टीम के लिए अब तक अहम रही है। जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर। नेपाल : इंदु बर्मा (कप्तान), समझना खड़का, कविता कुंवर, रूबीना छेत्री, सीता राणा मगर, पूजा महतो, रोमा थापा, काजल श्रेष्ठा (विकेटकीपर), बिंदु रावल, कविता जोशी और कृतिका मरासिनी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading