23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

रीवा की घटना ने देश को किया शर्मसार, महिला कांग्रेस 29 जुलाई को करेगी प्रदर्शन : अलका लांबा

नई दिल्ली, 23 जुलाई । भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी घटना क्यों होती है? जहां भाजपा की सरकार है, वहां लोगों की इतनी हिम्मत कैसे बढ़ जाती है। अलका लांबा ने आईएएनएस से कहा कि, रीवा में दो गरीब महिलाएं अपनी जमीन के लिए लड़ रही थीं, दबंगों ने महिलाओं को जमीन में गाड़ दिया। दोनों पीड़ित महिलाओं से वीडियो कॉल पर मेरी बात हुई है, पूरे रीवा और मध्य प्रदेश में आंदोलन होने वाला है। सरकार और महिला आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधी बचनेे नहीं पाएं और बेटियों को न्याय मिले। इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। अलका लांबा ने कहा, “सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व में भी इसको देखा जा रहा है कि भारत में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। क्या मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना यही है? इस घटना पर प्रधानमंत्री का एक भी बयान नहीं सुना गया। महिला कांग्रेस इस पर आंदोलन करेगी। 29 जुलाई को हम दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे।” “हम संसद का घेराव करेंगे, हमारी मांग है कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा कीजिए व उनको आर्थिक मदद दीजिए। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाए

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment