September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इंडोनेशिया के पापुआ में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

जकार्ता, 24 जुलाई । इंडोनेशिया के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र पापुआ प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप के बारे में जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके जकार्ता के समयानुसार सुबह 07:22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किमी उत्तर-पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से अंदर 26 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में अप्रैल महीने के दौरान भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई थी। बताया गया कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और निकटवर्ती बैंटन प्रांत के साथ-साथ मध्य जावा और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किए गए। बता दें कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है जो भूकंप के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि यह “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” नामक भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। इसके चलते देश में भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले जापान के इबाराकी प्रांत में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। लेकिन, झटकों के बाद लोग सहम गए और घरों से निकल कर सड़क पर आ गए थे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, “भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब था।

अन्य ख़बरें

एसआरसीसी के 100वें स्थापना दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, “सिर्फ इसका नाम लेना ही अपने आप में एक पहचान”

Newsdesk

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चेन्नई में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का किया शुभारंभ

Newsdesk

भगवंत मान सरकार पर हरसिमरत कौर का हमला, बोलीं-सीएम आवास भ्रष्टाचार का अड्डा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading