38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : बाढ़ आने से नदी पार फंसे 48 चरवाहे और मजदूर, किया गया रेस्क्यू

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 24 जुलाई । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र के कुटोरा गांव के पास धसान नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के उस पार गए 48 चरवाहे और मजदूर फंस गए। बताया जा रहा है की नदी के उस पर टापूनुमा स्थान पर मंदिर भी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं, कई मजदूर अपने मवेशी चराने के लिए नदी पार गए थे। अचानक धसान नदी उफान पर आ गई। कुल 48 लोग नदी पार टापूनुमा स्थान पर फंस गए। मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम लगभग शाम पांच मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद 30 मजदूरों और चरवाहों को रेस्क्यू करके सुरक्षित नदी के इस पर लाया गया। अभी 18 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मौके पर बड़ा मलहरा एसडीएम प्रशांत अग्रवाल और एसडीओपी रोहित के अलावा, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश ने जमकर तबाही मचा रखी है। प्रदेश के जबलपुर, खजुराहो, धार, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भारी बारिश देखने को मिली जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

अन्य ख़बरें

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों कि हड़ताल स्थगन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading