17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयबॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ नया पंजाबी सॉन्ग ला रहे दिलजीत दोसांझ

Diljit Dosanjh teases fans with his new track, collabs with the American rapper NLE Choppa

मुंबई, 26 जुलाई । पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी तगड़ी फैन फोलोइंग हैं। वह एक और नया सॉन्ग लेकर आने वाले हैं, जिसका टीजर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। दिलजीत अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए जल्द ही अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ अपना नया गाना ‘मोहम्मद अली’ लेकर आने वाले हैं। इसका टीजर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। टीजर में दिलजीत और एनएलई चोप्पा धुनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। सॉन्ग का टीजर शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- ‘सरप्राइज’। यह पहली बार नहीं है कि जब दिलजीत किसी विदेशी हस्ती के साथ सहयोग कर रहे हों। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सिंगर सिया के साथ मिलकर ‘हस हस’ गाना गाया था। वहीं इस साल की शुरुआत में उन्होंने : हॉलीवुड सिंगर एड शिरन के साथ फेमस ट्रैक लवर गाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। वह पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में भी नजर आएंगे, जो 27 जून 2025 को रिलीज होगी। बता दें कि ‘सरदार’ का पहला पार्ट साल 2015 में और दूसरा पार्ट 2016 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। दिलजीत के लिए 2024 अब तक एक बेहतरीन साल रहा है। पंजाबी सुपरस्टार ने स्ट्रीमिंग बायोपिक ‘अमर सिंह चमकीला’ में अपने काम के लिए तारीफें बटोरी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके अलावा, उन्होंने करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ में कैमियो किया।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading