19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

किसी के प्यार में पड़ी निया शर्मा! फेस एक्सप्रेशन से किया बयां

मुंबई, 26 जुलाई । एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों फैंटेसी-थ्रिलर-रोमांस ‘सुहागन चुड़ैल’ में नजर आ रही हैं। दर्शक उनके किरदार निशिगंधा को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सेट से बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सुहागन चुड़ैल’ के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘चारपाई’ पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और उनके सामने बहुत सारी चूड़ियां रखी हैं। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए और शरमाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में निया ब्लैक कलर की आउटफिट में हैं। एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर ‘इश्क दी बाजियां’ गाने को एड किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, “लड़कियां जब प्यार में होती हैं…#बीटीएस #सुहागनचुड़ैल।” इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक फैन ने कहा, “बहुत सुंदर,” दूसरे ने लिखा, “ऑलवेज प्यारी।” एक अन्य ने लिखा, “ये चुड़ैल कितनी खूबसूरत है।” शो में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और जैन इबाद खान भी हैं। ‘सुहागन चुड़ैल’ कलर्स पर प्रसारित होता है। एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो, निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला। उन्होंने साल 2010 में स्टार प्लस के शो ‘काली-एक अग्निपरीक्षा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन लोकप्रियता 2011 में आए सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली। इसमें उन्होंने मानवी का किरदार निभाया। यह शो 2013 में ऑफ एयर हो गया। इसके बाद, 2014 में वह अक्षय कुमार द्वारा प्रोड्यूस जी टीवी के शो ‘जमाई राजा’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने रोशनी पटेल का रोल निभाया। दर्शकों ने शो में उनकी और रवि दुबे की जोड़ी को काफी पसंद किया था। इसके बाद निया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में बोल्ड सींस किए। इसके अलावा, ‘जमाई 2.0’ में भी किसिंग सींस दिए। निया को 2016 और 2017 में एशिया की सबसे डिजायरेबल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया। निया ने कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और डांसिंग शो ‘झलक दिखला जा 10’ में भी हिस्सा लिया। उन्हें ‘नागिन 4’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे शोज में भी देखा गया।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading