22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

महिला एशिया कप: पहले सेमीफाइनल में भारत की शानदार गेंदबाजी, 80 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी

दांबुला, 26 जुलाई। महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत को जीत के लिए 81 रनों का टारगेट किया है। दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे इस मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की गेंदबाजी ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 80 रनों पर ही समेट दिया। इस मुकाबले में भारत की रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। राधा यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला। बांग्लादेश की ओर से ओपनर दिलारा अख्तर और मुर्शिदा खातून क्रमशः 6 और 4 रन बनाकर रेणुका सिंह की गेंद पर आउट हो गईं। इश्मा तंजीम ने भी नंबर तीन पर 8 ही रन बनाए और वह रेणुका सिंह का तीसरा शिकार बनीं। बांग्लादेश महिला टीम की ओर से कप्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना ही एकमात्र टिकने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों का सामना किया। हालांकि उनकी 32 रनों की संघर्ष भरी पारी का अंत राधा यादव ने कर दिया। राधा यादव ने रूमाना अहमद को भी 1 रनों की निजी स्कोर पर चलता कर दिया। बांग्लादेश का निचला क्रम भी राबेया खान (1), रितु मोनी (5), नाहिदा अख्तर (0) के साथ बिना किसी खास योगदान के आउट हो गया। 9वें नंबर की बल्लेबाज शोरना अख्तर ने इस दौरान 18 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेलकर बांग्लादेश का स्कोर 80 तक पहुंचाया। इस मुकाबले में भारत की स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों को विकेट मिले। रेणुका ठाकुर ने बतौर तेज गेंदबाज और राधा यादव ने बाएं हाथ की स्पिनर के तौर पर शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी चार ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने अपने ग्रुप मैचों में सर्वाधिक 6 अंकों के साथ टॉप किया था। भारत ने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते थे। बांग्लादेश की टीम ग्रुप बी में थी, जिसने तीन में दो मैच जीतने के बाद अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया था। महिला एशिया कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच दांबुला में शुक्रवार शाम को ही खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading