19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

महिला एशिया कप: श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया, भारत के साथ होगा फाइनल मैच

दांबुला, 26 जुलाई। महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है। अब 28 जुलाई को भारत और श्रीलंका की महिला टीम का फाइनल मैच होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हुए यह टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान महिला टीम की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने कुछ ना कुछ योगदान दिया, लेकिन एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सकी थीं। विकेटकीपर मुनीबा अली ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान निदा डार ने 17 गेंदों पर 23 और फातिमा सना ने भी 17 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहार ने 2-2 विकेट लिए थे। 141 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खास नहीं रही और टीम की ओपनर विशमी गुणरत्ने बगैर खाता खोले आउट हो गईं। श्रीलंका के मध्यक्रम की लड़खड़ाहट के बावजूद यह टीम टारगेट चेज करने में सफल रही, क्योंकि टीम की दूसरी ओपनर और कप्तान चमारी अथापट्टू ने 48 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने भी 22 गेंदों पर नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल ने चार ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। निदा डार, ओमैमा सोहेल ने भी 1-1 विकेट लिया। इससे पहले 26 जुलाई को दिन में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया था।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading