25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयशिक्षा

अब एमसीडी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की बारी है : आतिशी

नई दिल्ली, 27 जुलाई। दिल्ली सरकार व एमसीडी के सभी स्कूलों में शनिवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में पेरेंट्स बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री आतिशी ने गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, गढ़ी, कालकाजी व नगर निगम प्राथमिक को-एड विद्यालय, ईस्ट ऑफ कैलाश में आयोजित हो रहे पीटीएम में शामिल होकर पेरेंट्स व बच्चों के साथ बातचीत की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूलों में मेगा पीटीएम एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेगा पीटीएम में पेरेंट्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षकों से बच्चों की लर्निंग, उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाता है और उन्हें बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई और इसका नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शानदार बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने जैसी शिक्षा अपने बच्चों को दिलवाई, वो उससे ज्यादा अच्छी शिक्षा दिल्ली के बच्चों को देना चाहते हैं। हम अपने स्कूलों को शानदार बनाते हुए हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन सुनिश्चित कर रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि बच्चे केवल किसी परिवार का भविष्य मात्र नहीं होते, बल्कि देश का भविष्य भी हैं। एमसीडी स्कूल में चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों ने मेगा पीटीएम के जरिए पेरेंट्स के साथ 10 सालों से इस रिश्ते को मजबूत बनाया है और मुझे खुशी है कि अब एमसीडी स्कूल भी ये भूमिका निभा रहे हैं। अब पेरेंट्स एमसीडी स्कूलों में आने से झिझक नहीं रहे, बल्कि यहां आकर अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। उनमें आया आत्मविश्वास बहुत ही सकारात्मक है। पेरेंट्स-टीचर्स के साझा प्रयासों की बदौलत दिल्ली सरकार के स्कूल देश के टॉप स्कूलों में शामिल हुए हैं और अब एमसीडी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की बारी है।

अन्य ख़बरें

डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा

Newsdesk

TET-2024 की पात्रता शर्त पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और कर्मचारी चयन आयोग से मांगा जवाब

Newsdesk

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading