23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

तिब्बत में तिंग्का सीमा व्यापार चैनल आधिकारिक तौर पर फिर से खुला

बीजिंग, 27 जुलाई । तिंग्का सीमा व्यापार चैनल तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के आली प्रिफेक्चर की फूलान काउंटी में है। इस पारंपरिक व्यापार चैनल को हाल ही में आधिकारिक तौर पर फिर से खोला गया और इस वर्ष पहली खेप में नेपाली व्यापारी यहां पहुंचे। समुद्र तल से 4,900 मीटर ऊपर स्थित, तिंग्का सीमा व्यापार चैनल में घुमावदार पहाड़ी सड़कें, खड़ी ढलान और परिवर्तनशील जलवायु हैं। यह ऐतिहासिक रूप से तिब्बत और नेपाल के बीच एक प्रमुख व्यापार मार्ग के रूप में कार्य करता रहा है। अतीत में, इस सीमा पर चीन और नेपाल के बीच नमक, अनाज, औषधीय जड़ी-बूटियां और लकड़ी की वस्तुओं जैसे सामानों का आदान-प्रदान होता था। निवासी विशिष्ट समय पर पारंपरिक व्यापार में लगे रहते थे, जिससे दोनों पक्षों के लिए वस्तुओं की महत्वपूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित होती थी और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलता था। चैनल के फिर से खुलने पर 27 नेपाली व्यापारी तिंग्का के माध्यम से चीन में प्रवेश कर गए। इस कदम से चीन और नेपाल के बीच व्यापार की स्थिति और लोगों के बीच आदान-प्रदान में सुधार होगा, जिससे दोनों पक्षों के समुदायों को लाभ होगा और द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

Leave a Comment