23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Wayanad Landslides – वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लोगों की मौत से दुखी हूं: राष्ट्रपति

वायनाड, 30 जुलाई। वायनाड हादसे में 44 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है, हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे से प्रभावित लोगों के प्रति राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संवेदनाएं जाहिर की हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वायनाड में भूस्खलन के कारण हुई मौतों से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर फिक्र जाहिर की। पोस्ट में लिखा कि वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं से मैं बहुत चिंतित हूं। एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रहा है। दूसरी टीम अभियान को और मजबूत करने के लिए रवाना हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी भाजपा केरल इकाई के कार्यकर्ताओं को दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद करने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।सभी भाजपा राज्य इकाई के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव कार्यों में सहायता करें और संकट में फंसे लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करें। केरल से सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा भूस्खलन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लोकसभा के नेता राहुल गांधी ने केरल के सीएम और वायनाड डीसी से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए बात की है। हमने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है, जिन्होंने हमें आवश्यक राहत सहायता प्रदान करने के बारे में सकारात्मक आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment