May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा में झुग्गी में लगी आग; तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत नाजुक

नोएडा 31 जुलाई। नोएडा में एक झुग्गी में बुधवार तड़के आग लगने की वजह से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है और उनके पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। उस वक्त सब गहरी नींद में सो रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नोएडा सेक्टर 8 में स्थित झुग्गी में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में बच्चियों के पिता दौलत राम की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से घटना होना प्रतीत हो रही है। ये पूरा मामला थाना फेज 1 इलाके का है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई है। जो दौलत राम (32) का मकान है। पुलिस ने बताया कि उनकी बेटियां आस्था (10), नैना (7) व आराध्या (5) आग में झुलस गए गईं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दौलत राम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

खेत तालाब फर्जीवाड़ा: 50 हजार के गबन में पंचायत सचिव पर गिरेगी गाज? ग्रामीणों ने की FIR और निलंबन की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading