19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

करीना कपूर के कारण कियारा आडवाणी बनीं एक्ट्रेस, सलमान खान ने भी दिया था साथ

मुंबई, 31 जुलाई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। उनका जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ। उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं, वहीं उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कियारा इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन जब उन्होंने करीना कपूर को देख डेब्यू करने का फैसला लिया तो सलमान खान ने अहम सलाह देकर उनकी मदद की। कियारा आज अपने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन यह बात बेहद कम लोग ही जानते है, कि वह जब 8 महीने की थीं, तब उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था। दरअसल, कियारा अपनी मां के साथ एक एड शूट में नजर आई थीं। इसमें वह बेहद क्यूट नजर आई। कियारा एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह एक पत्रकार बनना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया और मास कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। लेकिन जब उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ देखी, तो उनका लगाव एक्टिंग की ओर बढ़ा। फिल्म में मौजूद सभी के किरदार एक्ट्रेस को काफी पसंद आए। खासकर करीना कपूर के रोल से वह काफी इंप्रेस हुई। उन्होंने एक्ट्रेस बनने की इच्छा को अपने पापा के सामने पेश किया। ‘द कपिल शर्मा शो’ में कियारा ने बताया था, ‘जब मैं 12वीं क्लास में थी तो मैंने अपने पापा को बताया था कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं, तो उन्होंने बोला बॉलीवुड? लेकिन ये कैसे हो सकता है। हालांकि वो ये बात हमेशा से जानते थे कि मेरे अंदर इस चीज का कीड़ा है और मैं ये कर सकती हूं।” कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है और इंडस्ट्री में आलिया नाम से पहले से आलिया भट्ट मौजूद थीं। इसलिए सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदल कर कियारा कर लिया। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसमें उनके साथ जिमी शेरगिल, मोहति मारवाह, विजेंद्र सिंह जैसे कलाकार नजर आए। इसके बाद वह 2016 में रिलीज हुई क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आईं। इस फिल्म ने उनके करियर को थोड़ा आगे बढ़ाया। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘भारत अने नेनु’ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम किया। इसके अलावा, फिल्म ‘मशीन’ में भी नजर आईं। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु फिल्म ‘विनया विधेय रामा’ में काम किया। वह वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘कलंक’ में भी दिखाई दी। लेकिन करियर को और आगे ले जाने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ रही। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया था और उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे। इसके बाद इंडस्ट्री में कियारा का सिक्का चल गया। वह अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ में भी नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। उन्होंने ‘शेरशाह’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘जुग जुग जियो’, ‘भूल भुलैया 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ एक्टर राम चरण के साथ पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ है। वहीं रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ का भी हिस्सा रहेंगी।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading