19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

बिग बॉस ओटीटी 3: रणवीर शौरी ने तुषार कपूर को सना, नैजी और लवकेश के अंदाज में दिया शो का रिकैप

मुंबई, 1 August। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है। 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस वक्त शो में गिनती के खिलाड़ी बचे हैं, जिनमें से कोई एक शो से ट्रॉफी लेकर अपने घर जाएगा। आने वाले एपिसोड में एक्टर तुषार कपूर और ‘बिग बॉस 16’ की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी शो में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे और अपनी आने वाली सीरीज ‘दस जून की रात’ को प्रमोट करेंगे। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें तुषार कपूर ने रणवीर से नैजी, सना मकबूल और लवकेश कटारिया के अंदाज में सीजन का रिकैप देने के लिए कहा। पहले लवकेश की एक्टिंग करते हुए, रणवीर ने बताया कि कैसे घर में सिर्फ पांच दिनों में पूरा राशन खत्म हो गया और लगभग डेढ़ दिन तक कोई खाना नहीं बचा। इसके बाद उन्होंने इसी टॉपिक पर नैजी की एक्टिंग की। सना मकबूल की एक्टिंग करने के लिए रणवीर ने उस पल को याद किया जब उन्हें मेकर्स ने “बाहरवाला” बनाया गया था, और कैसे उन्होंने अपने दोस्त विशाल पांडे को इशारा किया था। पोस्ट में कैप्शन दिया गया था, “अपने अनोखे अंदाज में रणवीर देंगे तुषार को सीजन का रिकैप।” हाल ही के एपिसोड में, “बिग बॉस 17” के विनर मुनव्वर फारुकी गेस्ट के रूप में आए। उन्होंने एक-एक करके सबसे बात की। वह अरमान को रोस्ट करते नजर आए़। उन्होंने अरमान से कहा कि उन्होंने घर में जो भी कमेंट किए हैं, वह गलत हैं। उन्होंने विशाल वाले टॉपिक पर भी बात की और अरमान को ही गलत ठहराया। अरमान की पहली पत्नी के बारे में बात करते मुनव्वर ने उनसे पूछा, “पायल के तलाक के वीडियो पर आपके रिएक्शन बहुत हल्के में लेने वाले थे, जैसे कि आप सोच रहे हो कि ‘वह कहीं नहीं जाएंगी।’ मैं यह देखकर सरप्राइज हुआ कि आपको इसकी परवाह भी नहीं है।” इस पर अरमान ने जवाब दिया, “मैंने वीडियो नहीं देखा है, इसलिए मुझे इस पर भरोसा नहीं है। जब मैं बाहर जाऊंगा और उससे बात करूंगा, तो हम इसे सुलझा लेंगे।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading