35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर की पीट पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बिहारशरीफ, 1 अगस्त । बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी डॉक्टर) की कथित रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक एक गांव से मरीज का इलाज कर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने इनकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मृतक सुमन गिरि (25 साल) गांव में ही मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में इलाज और दवा, इंजेक्शन देने का काम करता था। बुधवार की देर शाम वह एक मरीज को देखने के लिए नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव गया था। करीब एक-दो घंटे बाद वह वापस लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब वह रात के 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो 12 बजे रात में गुमशुदगी की सूचना देने थाना पहुंचे, लेकिन थाना से पुलिस पदाधिकारी ने डांट फटकार कर भगा दिया। सुबह 3 बजे जब परिजन फिर से थाना पहुंचे तो थाने में मौजूद पदाधिकारी गाली गलौज करते हुए सभी को भगा दिया। बताया जाता है कि जब परिवार वाले थाना से घर लौट रहे थे तो रास्ते में उसकी बाइक मिली। आसपास खोजबीन करने के बाद झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading