22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि मैं आईएएस अधिकारी बनूं : अभिषेक बनर्जी

मुंबई, 1 अगस्त। फिल्म ‘स्त्री 2’ में आईएएस बनने की चाहत रखने वाले जना का किरदार निभा रहे एक्टर अभिषेक बनर्जी ने बताया है कि वह अपने पिता के जीवन भर के सपने को मजेदार तरीके से पूरा कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा, “मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि मैं आईएएस अधिकारी के रूप में अपना करियर बनाऊं। जबकि मेरा दिल हमेशा अभिनय पर लगा रहता था। ‘स्त्री 2’ में यह भूमिका मुझे ऐसा महसूस कराती है जैसे मेरे पिता का सपना कभी मेरा साथ नहीं छोड़ता।” उन्होंने कहा, “जना का किरदार निभाना वास्तव में प्यारा और मजेदार है। मेरे पिता और मैं आज भी इस बात पर हंसते हैं कि उनका बेटा होने के नाते मैंने उनके सपनों को साकार करने का अनोखा तरीका खोजा, अगर हकीकत में नहीं तो कम से कम स्क्रीन पर ही सही।” अभिषेक ने अपने किरदार की सफलता की संभावनाओं पर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, “आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए जना का संघर्ष देखकर मुझे संदेह होता है कि वह अपने जीवन में कभी सफल हो पाएगा। लेकिन, मुझे खुशी है कि मैं कम से कम एक फिल्म में उस महत्वाकांक्षा को मूर्त रूप दे सका।” इस महीने की शुरुआत में अभिषेक ने कहा था कि हॉरर-कॉमेडी सीक्वल ‘स्त्री 2’ में उनका किरदार जना बेहद मजेदार है। इसका पहला भाग 2018 में रिलीज हुआ था। उन्होंने आगे कहा, “इस किरदार का दर्शकों के साथ एक खास रिश्ता है, और मैं एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आज भी मुझे इस किरदार के लिए जो स्नेह मिलता है वह वाकई प्यारा है। फिल्‍म के इस पार्ट में सभी की हरकतें बेहद मजेदार हैं।” अभिनेता ने कहा, “मेरे किरदार में भी बहुत ज्यादा मजेदार पल हैं, जो पूरे अनुभव को ‘स्त्री’ के एक नए स्तर पर ले जाता है।” ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सहित कलाकार एक बार फिर साथ आए हैं।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading