September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जर्मनी ने राष्ट्रव्यापी सख्त कोविड-19 प्रतिबंधों को लागू किया

बर्लिन, 12 जनवरी | जर्मनी में कोविड-19 मामले और मृत्यु दर उच्च स्तर पर बना होने के बीच कड़े संपर्क प्रतिबंध देश भर में सोमवार से लागू होकर कम से कम जनवरी के अंत तक प्रभावी रहेंगे। सरकार ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मनी के कुछ संघीय राज्यों ने पहले ही सप्ताहांत के सख्त नियमों की शुरूआत कर दी, जिस संबंध में चांसलर एंजेला मर्केल और मंत्री-अध्यक्षों ने पिछले सप्ताह सहमति व्यक्त की थी।

सरकार के अनुसार, गैर-जरूरी दुकानें और बार, रेस्तरां बंद रहेंगे। इसके अलावा, जर्मन नागरिकों को केवल एक एडिशनल व्यक्ति के साथ मिलने की अनुमति है जो उनके घर का हिस्सा नहीं हो।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के अनुसार, जर्मनी में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 12,497 मामले सामने आए जिससे देश में कुल पुष्टि मामलों की संख्या 19.2 लाख से अधिक हो गई।

देश में अब तक 40,686 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

आरकेआई ने कहा कि पिछले महीने वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के बाद से जर्मनी में 613,000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।

अन्य ख़बरें

यूपी में कानून का राज, दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ प्रदेश, अपराधी जेल में या मारे गए: सीएम योगी

Newsdesk

मध्य प्रदेश के गवर्नर ने सिकल सेल बीमारी के लिए स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग करने को कहा

Newsdesk

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading